नाहन: खडी स्कुटी में तेज रफ्तार बाईक की टक्कर, दोनों चालक घायल..मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 मई :
नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर पांवटा में एक खड़ी स्कूटी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता देवास पुत्र दीपक वर्मा निवासी वार्ड नं. 10 देवीनगर, पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP17J-3349 एक्टिवा पर घूमने निकला था।
बवेजा पेट्रोल पंप से टोल बैरियर के आगे NH पर उसकी आंख में कुछ चला गया, जिस कारण उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आंख साफ करनी शुरू की। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल नंबर *HP17E-3990 ने टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि हादसे में दोनों चालक घायल हुए। मोटरसाइकिल चालक अब्दुल सत्तार निवासी किरतपुर, पुरुवाला की तेज* रफ्तारी व लापरवाही सामने आई। पुलिस जांच जारी है।









