नाहन : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग....... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा ज्ञापन
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जुलाई :
श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठाई है । एसडीएम की मार्फत देश के प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मोदी सरकार से जनसख्या पर नियंत्रण पाने को लेकर सख्त कदम उठाने का आग्रह किया हैं।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष जीएस चौहान ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश में सराहनीय कार्य किया है। देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए अनेकों अनेकों विकासात्मक योजनाएं चलाई गई । लेकिन लगातार बढ़ती जनसंख्या समस्याओं और परेशानियों को खड़ा कर रही है आज देश की मोदी सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज चारों ओर लगातार बढ़ती जनसंख्या परेशानी का सबब बनी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने और उसे सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।



