मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ऊना के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण
अक्स न्यूज लाइन ऊना, 25 जून :
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप आज हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल के साथ जिला ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, सीलिंग व्यवस्था तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण सहित विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मानकों के अनुरूप संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, तहसीलदार (निर्वाचन) सुमन कपूर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना कुलदीप सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत विंग) ऊना संजीव कुमार, अग्निशमन अधिकारी ऊना सुरेश कुमार तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में वेयरहाउस का निरीक्षण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया।




