नेशनल हाईवे पर पलटी भाजपा विधायक की कार, बाल-बाल बचे सतपाल सत्ती...

नेशनल हाईवे  पर पलटी भाजपा विधायक की कार, बाल-बाल बचे सतपाल सत्ती...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन --  ऊना,  18 अप्रैल  2023
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती का मंगलवार सुबह एक्सीडेंट हो गया , जिसमे वह बालबाल बच गए। नेशनल हाईवे 503 ए पर लठियानी के पास हुए सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्ती की कार पलट गई, लेकिन सत्ती और कार में सवार अन्य 2 लोग बाल-बाल बच गए। 
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर, हादसे के बाद सतपाल सत्ती दूसरी गाड़ी से रीजनल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका चैकअप किया गया। मंगलवार सुबह सतपाल सत्ती अपनी कार में शिमला जा रहे थे। कार में सतपाल सत्ती सहित 3 लोग सवार थे। 
लठियानी के आगे नेशनल हाईवे पर बड़सर आ रहे टेंपो कार की तरफ आता दिखाई दिया।बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने टेंपो से बचाव का प्रयास किया। इस चक्कर में कार पहाड़ी से टकराकर हाईवे पर गोते खाते हुए पलट गई। कार के टायर ऊपर हो गए। 
गनीमत रही कि इस हादसे में सतपाल सत्ती सहित किसी अन्य को चोट नहीं आई। लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, जिन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही आनन फानन में बंगाणा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।