नाहन 12 जुलाई : रेणुका बांध परियोजना....... 17 पंचायतों में रुके विकास कार्य शुरू करने की मांग

नाहन 12 जुलाई : रेणुका बांध परियोजना....... 17 पंचायतों में रुके विकास कार्य शुरू करने की  मांग
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जुलाई :

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने कहा है कि सरकार, जिला प्रशासन और एचपीपीसीएल प्रभावित परिवारों की मांगों को गंभीरता से सुन रहे हैं। समिति की हालिया मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू होने से जहां विस्थापितों को राहत मिली है, वहीं बांध परियोजना के कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद जगी है। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाता रहा तो प्रभावित परिवार भी परियोजना निर्माण में पूरा सहयोग देंगे।

 

वीओ संघर्ष समिति लंबे समय से विस्थापित परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार और परियोजना प्रबंधन के समक्ष उठा रही है। हाल ही में इनमें से दो महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनने से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पहले गृहविहीन श्रेणी में लाभ लेने के लिए बिजली मीटर नंबर देना अनिवार्य किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर से भी मुलाकात कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। समिति का कहना है कि रेणुका बांध परियोजना से प्रभावित 17 पंचायतों में परियोजना की घोषणा के बाद से विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। सड़कों, गलियों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

उठाते हुए कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितनी भूमि डूब क्षेत्र में आएगी और कितनी भूमि डूब क्षेत्र से बाहर रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को किस आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है तथा कितनी भूमि का भुगतान किया जा चुका है, इसकी भी पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

 

उन्होंने मांग की कि परियोजना से जुड़ी सभी जानकारियां प्रभावितों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखी जाएं। दुर्गा राम शर्मा ने मोहतू और चमियाना के बीच पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस पुल का प्राक्कलन पहले तैयार किया जा चुका था, लेकिन आंदोलन शांत पड़ने के बाद इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।