विश्व पर्यावरण दिवस पर गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में औषधीय पौधारोपण....

विश्व पर्यावरण दिवस पर गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में औषधीय पौधारोपण....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  05 जून :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मीरपुर मेंपर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपणकिया गया।
 कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम एवं सचिव डॉ. रजनीश गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम तलवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवंविद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कॉलेज परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षणका संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथाप्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्राकृतिकसंसाधनों के संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभीप्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने की शपथ ली। कॉलेज प्रशासनने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया