नाहन: नेशनल हाइवे पर ट्रक के ब्रेक हुए फेल फिर खड़ी बोलेरो से टकराया, 4 घायल, एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 मई :
देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक ट्रक के अचानक बोलेरो गाड़ी पर पलट जाने से चार लोग चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक के ब्रेक फेल हुए और आलु से यह ट्रक तेज रफ्तार एक बोलेरो पर पलट गया।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस थाना नाहन ने अमृत बहादुर निवासी गांव ओलीवाला गड्डा त0 नाहन जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 15.05.2026 को यह अपनी गाडी Bolero नम्बर HP71-8451 में अपनी बुआ बिमला देवी व भतीजे कार्तिक के साथ शम्भुवाला कोटडी की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान जब वो मालोवालां चौक सडक पर पहुंचे तो नाहन की तरफ से ट्रक न0 HP72B-1270 बहुत तेज रफतारी से आया जिसको चालक मोहम्मद जगुप S/O स्व0 हसनदीन R/O VPO गुरेह, तह0 जगराओ, जिला लुधियाना, पंजाब चला रहा था ।
एसपी ने बताया कि ट्रक चालक ने बोलेरो जोकि खडी थी पर पलट गया । शिकायत के ट्रक के पलटने से गाडी का भारी नुकसान हुआ है।
एसपी ने बताया इस हादसा में शिकायत कर्ता, इसकी बुआ बिमला देवी व भतीजे कार्तिक गाडी चालक मोहम्मद जगुप व उसके साथ बैठे व्यक्ति सिकंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।









