नाहन: ज़िला परिषद के 17 वार्डों में से अधिकांश पर खिलेगा कमल :गुप्ता
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मई :
विनय कुमार गुप्ता ने दावा किया है कि सिरमौर जिले में इस बार होने वाले ज़िला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टीप्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के कुल 17 ज़िला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का भारी समर्थन देखने को मिल रहा है और पार्टी मजबूत स्थिति में हैभाजपा
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गांव-गांव में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है और लोग विकास, पारदर्शितातथा मजबूत नेतृत्व के नाम पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओंकीमेहनत और संगठन की मजबूती का सीधा लाभ पार्टी को मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि सिरमौर में भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और जनता के बीच लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यकिया है, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा।
विनय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों और अधूरी गारंटियों से निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटियां पूरी नहीं की गईं। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अधूरा है, किसानों से गोबर खरीद योजना धरातल पर नजर नहीं आई और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिला वर्ग, किसान, युवा और आम जनता सभी परेशान हैं। प्रदेश की
जनता अब बदलाव चाहती है और पंचायत चुनावों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार सिरमौर की जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान करेगी तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
अंत में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।









