नाहन : हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करियर एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नाहन : हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करियर एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 मई :
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,नाहन ने एक बार फिर उत्कृष्ट एवं सराहनीय परिणाम दर्ज कर अपनी श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा।

विद्यालय केविद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कला संकाय में प्राची सिंह (95%) एवं तनिषा पुंडीर (95%) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंबिका (93.2%) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गौरांशी सैनी (92.2%) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस वर्ष विज्ञान संकाय में मेहक (94.4%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।राधिका तोमर (93%) एवं आदित्य जायसवाल (93%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सांवि सैनी (92%) एवं देवांश मोहिल (92%) ने संयुक्त रूप से तृतीयस्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में जाह्नवी गुप्ता (92%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रेरणा पुंडीर (90%) एवं आशिमा (90%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के 92 विद्यार्थियों ने 87% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 49 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 18 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगाए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेश सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि —जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे निराश न हों। वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) हेतु आवेदन 19-05-2026 तक कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन  एस. एस. राठी, निदेशक श्रीमती मधुलिका राठी एवं  मनोज राठी ने भी सभी विद्यार्थियों कोउज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षकों के समर्पण एवं परिश्रम की सराहना की। श्री मनोज राठी ने कहा कि यहउत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।