नाहन: पुलिस कर्मियों की कार हुई अनियंत्रित,टक्कर से पैराफिट पर बैठी महिला की मौत, मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 जुलाई :
शिमला हाइवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में निहोग के नजदीक सड़क पर पुलिस कर्मियों की कार की अनियंत्रित हुई कार की टक्कर से पैराफिट पर बैठी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिमला-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार निजी कार (पंजीकरण संख्या HP71 3030) अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए वहां बैठी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के समय इस कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
पैराफिट पर अपनी सास के साथ बैठी महिला कि पहचान 42 वर्षीय बाला देवी के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मृतका की सास भी मौके पर ही अचेत हो गईं, जिनका वर्तमान में अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने कार (HP71 3030) में सवार दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और यह पता लगाने के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए हैं कि कहीं वे नशे की हालत में तो नहीं थे।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना शाम करीब चार बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम को राहत और जांच कार्य के लिए मौके पर रवाना किया गया।



