जिला के 1111 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 9 अप्रैल :
उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों एवं समुदाय को शिशुओं के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित आवश्यक आदतों एवं उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें माँ एवं बच्चे का पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्तेजना, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका तथा सशक्त आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक सहयोग इत्यादि गतिविधियां शामिल की गई है।
उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान सामुदायिक आधारित कार्यक्रम ‘पोषण पे चर्चा’, समूह बैठकें, पंचायत सभाएं, पोषण रैलियां, दादी-नानी की कहानियां, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं कुकिंग प्रतियोगिताएं, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां, क्प्ल् खिलौना निर्माण कार्यशालाएं, “नो-स्क्रीन ऑवर” अभियान, योग एवं बाहरी खेलों को बढ़ावा तथा पोषण मेले सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गतिविधियों की रिपोर्टिंग ‘जन आंदोलन डैशबोर्ड’ पर की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है, जिसमें पहले 1000 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का पोषण पखवाड़ा पोषण के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास पर भी विशेष रूप से केंद्रित रहेगा। इस अवसर पर सांख्यिकी सहायक सदर सुनील कुमार, आदर्श शर्मा, सुपरवाइजर हेमलता शर्मा, विवेक, सूरज के अतिरिक्त मिशन शक्ति से शिल्पा शर्मा, साक्षी शर्मा एवं पूनम शर्मा तथा पोषण टीम से रुचिका ठाकुर, वैशाली एवं अंकिता मौजूद रहे।








