नाहन: 7 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत. पांवटा में सेनवाला-मुबारकपुर की घटना

नाहन: 7 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत. पांवटा में सेनवाला-मुबारकपुर की घटना
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 मई :
 पांवटा ब्लॉक में आज एक दर्दनाक हादसे में एक सात वर्षीय बालक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई।  पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह हादसे का शिकार हुआ यह बालक।घर से ईद के लिएअपने घर से परिजनों के साथ गया था।
 
एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ईद के कार्यक्रम के दौरान यह बालक परिजनों से अलग होकर साथ बह रही नहर की तरफ चला गया। जिसकी बाद में नहर में डूब जाने से मौत हो गई ।

नेगी ने बताया कि लोगों ने लापता हुए इस बालक की तालाश शुरु की तथा नहर से आगे जाकर बालक की लाश मिली।
एसपी ने बताया लाश को कब्जे ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश उसके परिजनों के हवाले की जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।