बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सुलगवान में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत बधानी के जिजवीं वार्ड में 85 वर्षीय विमला देवी और कई नए युवा मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार, जिला के अन्य मतदान केंद्रों पर भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।









