युवाओं को शिक्षा केयुवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

युवाओं को शिक्षा केयुवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन शिमला 12 जुलाई :

 प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने प्रवास के दौरान  जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठासु के अंतर्गत बटाड़ गांव में नवयुवक मंडल स्टेटा ब्रदर्स बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता  शनिवार को की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल पर्वतीय क्षेत्रों का अत्यंत लोकप्रिय खेल है और खेल गतिविधियां युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व तथा टीम भावना का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन आवश्यक है।

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये कर दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की व्यवस्था भी की गई है।

 

उन्होंने कहा कि ठाकुर रामलाल राजकीय बालिका खेल विद्यालय, जुब्बल की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जहां वॉलीबॉल सहित आठ खेलों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। खेल छात्रावास के बेहतर संचालन के लिए हाल ही में मंत्रिमंडल ने 32 नए पदों को भी स्वीकृति प्रदान की है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं अथवा तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कठासु में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जारी है तथा सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में 181 नई सड़कों का निर्माण एवं स्वीकृति दी गई है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कठासु पंचायत से उनका पारिवारिक एवं भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जिसकी नींव स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के समय में रखी गई थी। इसी आत्मीय संबंध के कारण क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि 18 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से भगोली-बरथाटा सड़क का स्तरोन्नयन कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि कठासु-सावड़ा सड़क का स्तरोन्नयन 19.13 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथाटा (बटाड़गलू) रिकॉर्ड दो वर्षों में बनकर तैयार हुआ है, जिससे बरथाटा, कठासु तथा बढ़ाल पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बटाड़ में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है तथा भविष्य में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बटाड़गलू में जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है।

 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नवयुवक मंडल को खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा एवं नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, ग्राम पंचायत कठासु के प्रधान लोकपाल जस्टा, बीडीसी सदस्य दिनेश पांजटा, उपप्रधान उदय दुलटा, ग्राम पंचायत बढ़ाल की प्रधान सरोज घमटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, एसडीएम जुब्बल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।