नाहन: पहले पत्थर रखकर सड़क बन्द की , फिर कर दी धुनाई, शिलाई में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जून :
शिलाई ब्लॉक के एक मामले में आरोपी ने पहले सड़क को पथर लगा कर बंद कर दिया और फिर एक अन्य के साथ मारपीट कर दी इस दौरान आरोपी में जान से मारने की धमकी दी दे डाली।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई मे खजान सिंह पुत्र श्री नानू राम निवासी गांव डाका डा0 कांडो भटनोल तह0 शिलाई जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि जब यह अपनी गाडी न0 HP17C-3001 सुबह घर से शिलाई की तरफ आ रहा था ।
इसी दौरान करीब 8.00 बजे प्रातः जब यह बडियार पहुंचा तो रास्ते मे राकेश कुमार S/O जाती राम ने रोड पर पत्थर व गाडी लगाकर इसे रोका व इसके साथ मारपीट की तथा इसे जान से मारने की धमकी दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




