नाहन: सैनवाला स्कूल की लविशा ने 643 अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 मई :
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा कक्षा 10 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सैनवाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 98% परिणाम दर्ज किया।
विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थी प्रथम श्रोणी में उत्तीर्ण हुए है जबकि 5 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है जबकि एक छात्र की विज्ञान विषय में कम्पार्टमेंट है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों के कहौर परिक्षम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लवीशा ने 700 में से 643 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवंशिका ने 700 में से 626 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा अंशुमन ने 700 में से 614 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अयुब खान ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देल रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के • समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष शशिपाल के प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









