28 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1442 पहुंचा आंकड़ा

28 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1442 पहुंचा आंकड़ा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  31 मई :
सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों के मुफ्त टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 28 लड़कियों ने यह टीका लगवाया। इसके साथ ही जिला में यह कैंसर रोधी टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1442 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की 2967 लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 48.6 प्रतिशत लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र दड़ूही में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।