नाहन : शिलाई निवासी 17 वर्षीय लडक़ी को उत्तराखंड ले जाने के आरोप में पांच युवक धरेसोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो...

नाहन : शिलाई निवासी  17 वर्षीय लडक़ी को उत्तराखंड ले जाने के आरोप में पांच युवक धरेसोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 जुलाई :
सिरमौर के शिलाई ब्लॉक नुव एक 17 वर्षीयलडक़ी  को कथित रूप से बहला-फुसलाकर उत्तरा खंड  ले जाने वाले पांच युवकों उत्तराखंड में धर दबोचा गया है।
 स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी  तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक शिल्लाई में एक मकान पर मिस्त्री का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी मकान में किशोरी अपनी दादी के साथ रहती थी।

 आरोप है कि युवक किशोरी को अपने साथ उत्तराखंड के हरबर्टपुर की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

वायरल वीडियो में युवकों को बाजार से पैदल ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर युवकों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।