नाहन: पहले सड़क खोद डाली, विरोध करने पर ग्रामीणों को मिली धमकियां,

नाहन: पहले सड़क खोद डाली, विरोध करने पर ग्रामीणों को मिली धमकियां,
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जून :
 पुलिस थाना पच्छाद में 3 लोगों ने एक  सड़क खोद डाली जब ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताया क़िया तो आरोपियों ने धमकियां दे  डाली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना पच्छाद मे श्री केसर सिंह पुत्र श्री शादी राम निवासी गांव कन्योडी (छोई), डाकघर ठाकुरद्वारा, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
 शिकायतकर्ता के अनुसार गांव सतौडा लिंक रोड से कन्योडी तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से लगभग 8-9 वर्ष पूर्व कच्ची सड़क बनाई थी, जिसका उपयोग ग्रामीणों, वाहनों एवं पशुओं के आवागमन हेतु किया जाता रहा है। 
आरोप है कि 8 जून 2026 को सुमित्रा देवी, सोमदत्त उर्फ रिंकू, रघुवीर एवं रत्नी देवी ने जेसीबी से सड़क खोदकर आवागमन बाधित कर दिया तथा विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।