नाहन :आतंकवाद विरोधी दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ

नाहन :आतंकवाद विरोधी दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 मई :

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों में शांति व सामाजिक सदभाव, सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके महान योगदान तथा देश की एकता व अखंडता के लिए जीवन बलिदान को याद किया।