नाहन : मिशन शक्ति के तहत बैचर बाग़ विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

नाहन : मिशन शक्ति के तहत बैचर बाग़  विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 जून :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैचर का बाग़ , नाहन  में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर  ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

शिविर में मिशन शक्ति स्टाफ की ओर से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर तथा जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, मासिक धर्म स्वच्छता, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी सह-क्रेच, कामकाजी महिला हॉस्टल, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध जैसे विषयों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति संवेदनशील बनाना है।