शिमला मंडल के युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित

शिमला मंडल के युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन शिमला 3 अक्टूबर : 
 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शिमला शहरी द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। भाजपा का सदस्य बनने के लिए विश्विद्यालय के छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज अपसथित रहे और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरों शोरों से स्वागत किया गया। इनके अलावा युवा जिलाध्यक्ष शिमला हनीश चोपड़ा, शिमला मंडल अध्यक्ष सुनील धर, पूर्व पार्षद शैली शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर, श्याम शर्मा, और रमेश ठाकुर और जिला महामंत्री सूर्य मेहता और अजय शर्मा उपस्थित रहे।

तिलक राज ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सिर्फ सदस्य नहीं है, बल्कि कार्यकर्ता एक जीवंत एकाई है, एक विचारधारा का वाहक है, कार्य संस्कृति का पोषक है तथा सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का काम करते है, जिसके कारण सरकार हमेशा जनता से जुड़ी रहती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ सबसे अनूठी पार्टी भी है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर 6 साल में अपने सदस्यता अभियान को संचालित करती है।

इस अभियान में युवा मोर्चा, भाजपा के साथ मिल कर अग्रिम भूमिका में काम कर रही है। दूसरे चरण में युवा मोर्चा और सभी मोर्चे मिल कर पार्टी के सदस्यता अभियान के लक्षय को निर्धारित समय पर हासिल करने जा रही है, पूरे प्रदेश में भाजपा 16 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने जा रही है।