नाहन: कॉस्मेटिक की दुकान से चल रहा था सट्टा, धरा गया आरोपी दुकानदार..

नाहन: कॉस्मेटिक की दुकान से  चल रहा था सट्टा, धरा गया आरोपी दुकानदार..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन पांवटा साहिब 13 मई : 


पांवटा साहिब में एक कॉस्मेटिक की दुकान में  सट्टे का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को धर दबोचा।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती शाम पुलिस थाना पांवटा साहिब टीम गश्त के दौरान सूचना मिली कि  बसंत गुप्ता, निवासी किशनपुरा रोड, बद्रीनगर, अशोक विहार बद्रीपुर, पांवटा साहिब,  अपनी कॉस्मेटिक की दुकान के बाहर आते-जाते लोगों को 10 रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर सरेआम दड़ा-सट्टा लगवा रहा है। 

एसपी ने बताया कि  सूचना के आधार पर  पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दुकानदार  को दड़ा सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों काबू किया।   तलाशी लेने पर उसकी जेब से दड़ा-सट्टा पर्ची व कैश मु0  1800/- रुपये नकद बरामद हुए।  

आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगवाना जुआ अधिनियम के तहत अपराध पाया गया। इस सन्दर्भ में धारा 13-3-67 जुआ अधिनियम के तहत पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की तफतीश जारी है।