अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मई :
श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन सनातन धर्म के लिए हर परिस्थिति में कार्य कर रही है। शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनोग में सोसाइटी के सदस्यो जिसमें अध्यक्ष महेश गुप्ता ,सचिव राजीव शर्मा, उपसचिव प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार,निशा अग्रवाल,सदस्य जीत राम शर्मा,सुदीप तिवारी,शांति देवी,,प्रदीप शर्मा इत्यादि की उपस्थिति में स्कूल के सभी 38 बच्चों को उनके उपयोग में आने वाली शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।
स्कूल में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले 21 बच्चों को प्रोत्साहन के लिए गोल्ड,सिल्वर, ब्रोंज मेडल के साथ साथ स्कूल बैग में प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका आशा व अन्य अध्यापक गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष और सचिव राजीव शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने विचार रखे। सोसाइटी ने स्कूल के अध्यापकों को आश्वासन दिया स्कूल में जिस भी चीज की जरूरत होगी पूरी करने की कोशिश करेंगे।
सोसाइटी मुख्य शिक्षक के आग्रह पर बच्चों की सुरक्षा हेतु ग्रिल लगाने जा रही है। सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में हर बच्चा शिक्षा ग्रहण करे धन का और संसाधन का अभाव ना हो इस के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। सोसाइटी निर्धन कन्याओं के विवाह,समाज को स्वयं का रोजगार विकसित करने,किसी भी विपत्ति में,जरूरत मद समाज के लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार साधन पहुंचाने, सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।