नाहन: बगीचे के गेट पर बुलाया, फिर साथियों समेत मिलकर कर दी धुनाई..राजगढ़ में एफआईआर...

नाहन: बगीचे के गेट पर बुलाया, फिर साथियों समेत मिलकर कर दी धुनाई..राजगढ़ में एफआईआर...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन,16 जुलाई :

राजगढ़ में मारपीट करने वाले आरोपियों ने पीड़ित को पहले बगीचे के गेट के पास बहाने से बुलाया और अचानक सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 15.07.2026 को पुलिस थाना राजगढ़ में एक मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता श्री तरुण दीप निवासी गांव रिटब, तहसील राजगढ़, ने आरोप लगाया कि गांव रिटब निवासी विनय ने उन्हें बगीचे के गेट के पास बुलाया,ह जहां विनय एवं उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। 

नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, घर लौटते समय आरोपियों ने दोबारा रोककर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़  मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।