नाहन: प्रताड़ना से तंग आकर कर ली थी एक युवती ने आत्मा ह्त्या, बिक्रम बाग़ की 2 युवतियों को हरियाणा के युवक ले गए थे.शादी का झांसा देकर...एसपी से गुहार लगाई ग्रामीणों ने..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जून :
कालाअम्ब औद्योगिक में हिमाचल- हरियाणा सीमा के नजदीक बसे बिक्रम बाग़ में हाल ही में हरियाणा के दो युवको द्वारा यहां की दो युवतियों को शादी का झांसा देकर उठा ले जाने के मामले जिसमें एक युवती ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या कर करली थी से खफा ग्रामीण मंगलवार को एसपी ऑफिसपहुंचे और मीडिया से रूबरू होकर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी सिरमौर को सौपें ज्ञापन में कहा गया है क्षेत्र की दो युवतियों को हरियाणा के दो युवक उठा ले, उनके साथ हुए यौन शोषण के आरोप भी लगाये गए हैं। मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई।
मीडिया से रूबरू हुए ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की दो लड़कियों को हरियाणा के दो युवक शादी का झांसा देकर साथ ले गए और उनके साथ कई दिनों यौन शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि जब शादी की बात की गई तो दोनों लड़कों ने शादी करने से इनकार करते हुए लड़कियों को कालाअंब में छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें से एक युवती ने दुखी होकर आत्मा हत्या भी की है।
उन्होंने बताया कि घटना 19 मई को अढाई बजे के करीब की है जब हरियाणा के दो युवक इन लड़कियों को ले गए। 27 मई को पता चला कि वापस आकर एक युवती अपने घर में आत्मा हत्या कर ली है। इसकी सूचना देर रात पुलिस स्टेशन कालाअम्ब में दी गई।









