15 मई तक अपनी ऑप्शन दें सहायक स्टाफ नर्स के अभ्यर्थी
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र पर ये विकल्प स्वयं आयोग के कार्यालय में या आयोग के ईमेल एचपी-आरसीए एट द रेट एचपी.जीओवी.इन [email protected] पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना विकल्प जमा नहीं करवाता है तो उसे पदों की उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य शिक्षा विभाग आवंटित कर दिया जाएगा।









