नाहन: रेणुका जी में सड़क को अवरुद्ध करने के 3 मामलों में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जुलाई :
जिला सिरमौर के श्री।रेणूका जी ब्लॉक में भवन निर्माण सामग्री डाल कर 3 अलग अलग मामलों में सड़क अवरुद्ध करने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी में गश्त के दौरान जब जटोन रोड स्थित हुक्मी मोड़ के पास पहुंची तो मौके पर सड़क पर लगभग दो टीपर रेत एवं बजरी फैली हुई पाई गई ।
इससे सड़क आंशिक रूप से अवरुद्ध थी तथा वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस की पूछताछ में उक्त रेत-बजरी राम सिंह निवासी गांव बान्दल, डाकघर भाटगढ़, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर की पाई गई।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी में मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना रेणुका जी में गश्त के दौरान पुलिस टीम जब जटोन रोड स्थित हुक्मी मोड़ के पास पहुंची तो मौके पर सड़क पर लगभग दो टीपर रेत एवं बजरी फैली हुई पाई गई, जिससे सड़क का के दो हिस्से आंशिक रूप से अवरुद्ध थे तथा वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
पूछताछ के दौरान उक्त रेत एवं बजरी सुनील कुमार निवासी गांव बान्दल, डाकघर भाटगढ़, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर की पाई गई। जिसपर पुलिस थाना रेणुका जी मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
नेगी ने बताया कि बेड़ोन पैट्रोल पम्प के पास पहुंची तो मौके पर सड़क पर बजरी फैली हुई पाई गई, जिससे सड़क का कुछ भाग आंशिक रूप से अवरुद्ध था तथा वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उक्त बजरी तुल बहादुर, निवासी गांव बड़ोन, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर की पाई गई।
पुलिस थाना रेणुका जी मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



