अक्स न्यूज लाइन शिमला 20 मई :
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता का विश्वास खो रही है और इसी निराशा में उसके नेता मर्यादाहीन बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, घोटाले और कमजोर नेतृत्व देखने को मिला। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पारदर्शिता, सुशासन और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
हर्ष महाजन ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। जनता अब कांग्रेस की राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और बार-बार भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।