नाहन : बड़ू साहेब गर्ल हॉस्टल के वाशरूम में वीडियो बनाने का मामला, सफाई कर्मी हिरासत में, एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 मई :
जिला सिरमौर राजगढ़ स्थित बड़ू साहेब के एटरनल विश्वविद्यालय के गर्ल हॉस्टल में छात्राओं की निजता के साथ खिलवाड़ करने के मामले का खुलासा हुआ है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में एक सफाई कर्मी ने छात्राओं के वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं।हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी सफाई कर्मी की पहचान झारखंड निवासी छेदन साहू के रूप में हुई है।
डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि हुई हुए बताया कि गर्ल हॉस्टल की छात्राओं की शिकायत की पर आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस में वीडियो बनाने वाले मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
<









