मोदी सरकार के लिए खतरे की घण्टी : राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा

मोदी सरकार के लिए खतरे की घण्टी : राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन शिमला 18 अप्रैल : 
 
राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा की महिला आरक्षण बिल का लोक सभा में  गिर जाना मोदी सरकार के लिए खतरे की घण्टी है / उन्होंने कहा की इस बिल के खिलाफ 230 वोट पड़े जबकि भाजपा की लोक सभा में संख्या मात्र 240 है और इससे साफ झलकता है की भाजपा और विपक्ष में   लोक सभा में संख्या बल का फर्क मात्र 10 सांसदों का है और इसे कभी भी बदला जा सकता है
उन्होंने कहा की महिला आरक्षण बिल तो संसद में बर्ष 2023 में पहले ही पास हो गया है जिसे बर्ष 2029 में लागू किया जाना है और अगर मोदी सरकार इसे वर्ष 2027 में लागु करना चाहती थी तो 2023 का बिल ही प्रस्तुत करना चाहिए था जिसे कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष  पहले ही सर्वसम्मति से समर्थन दे चूका है
उन्होंने कहा की कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाँधी ने सरकार को 2023 का मूल बिल प्रस्तुत करने के लिया कहा था लेकिन सरकार महिला आरक्षण की आड़ में अपना एजेंडा थोपना चाहती थी जिसे देश ने नकार दिया
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को संसद और विधान सभाओं में आरक्षण प्रदान करने की पुरजोर हिमायती रही है और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण स्वर्गीय राजीव गाँधी ने प्रदान किया था जबकि भाजपा ने महिला आरक्षण के नाम पर मात्र राजनीती ही की है /
उन्होंने भाजपा से पूछा की इस बिल को पास करवाने के लिए उनके पास जब बहुमत था ही नहीं तो उन्होंने इस बिल को संसद में पेश क्यों किया / उन्होंने कहा की इससे सरकार का करोड़ों रूपये खर्चा किया जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और अब भाजपा इस पर अपनी राजनैतिक रोटियों सेकना चाह रही है जिसमे बह कतई कामयाब नहीं होगी