नाहन: 2.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा,आरोपी के खिलाफ पांवटा में एफआईआर...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जून :
पांवटा साहिब में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक के कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर के धर दबोचा है।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब की पुलिस टीम जब गश्त के दौरान बद्रीपुर, विश्वकर्मा चौक, देवीनगर, यमुनाब्रिज पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम ईनाम पुत्र ईकराम निवासी देवीनगर, वार्ड नं. 10, त0- पांवटा साहिब, जिला-सिरमौर इसके पास भारी मात्रा में स्मैक/हैरोईन बरामद हो सकती है।
एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ।









