नाहन: जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बिठाया, फिर मारपीट की औऱ वीडियो बना कर अपलोड कर दिया : आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज....

नाहन: जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बिठाया, फिर मारपीट की  औऱ वीडियो बना कर अपलोड कर दिया : आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 जून :
माजरा क्षेत्र में दो युवकों ने एक अन्य को पहले जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बिठाया, फिर मारपीट की औऱ बाद में वीडियो बना ली । पुलिस शिकायत  मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 13-06-26 को शमशेर खान पुत्र स्व0 श्री अर्जुनदीन निवासी ग्राम व डाकघर सैनवाला मुबारिकपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना माजरा मे मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 09/06/2026 को रसीद निवासी गांव सैनवाला, मोंटी निवासी गांव रामपुरघाट व एक अन्य लड़के ने इसका रास्ता रोककर इसे जबरदस्ती अपने मोटर साईकिल पर बिठा लिया तथा पुरुवाला में इसके साथ मारपीट की जिसकी विडियो बना ली ।
एसपी ने बताया किआरोपियों ने  विडियो पर गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया । 
यही नहीं  तीनों लोगों  ने इसकी जेब से 5000 रुपये व दो फोन चोरी कर लिए तथा इसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों  के खिलाफ पुलिस थाना  माजरा मे मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।