नाहन: यमुना घाट से आ रहे तस्कर से 2.63 ग्राम चिट्टा पकड़ा, आरोपी धरा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मार्च :
पांवटा साहिब में यमुना घाट की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ आ रहे नशा तस्कर के कब्जे से 2.63 ग्राम चिट्टा पुलिस टीम ने पकड़ा है। आरोपी को भी धर दबोचा गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देख कर एक दम मौका से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया।
एसपी ने बताया कि आरोपी असलम खान पुत्र श्री मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड न. 09 देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 2.63 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
नेगी ने कहा कि जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।





