नाहन: औद्योगिक इकाई की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी, प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर...

नाहन: औद्योगिक इकाई की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी, प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 अप्रैल :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र की एक कम्पनी की भट्टी में हुए एक धमाके से गिरे गर्म लोहे चार मजदूरों  गम्भीर रुप से घायल हो गए। भट्टी में धमाके के हुए हादसे में हड़कंप मच गया इसी बीच एक मज़दूरअपनी जगह से नीचे स्लैब पर जा गिरा जिसकी टांग में काफी चोट आई। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने के को लेकर एफआईआर दर्ज कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में  शिकायतकर्ता अमरजीत  पुत्र श्री हरी राम गांव डेरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा ने पुलिस के पास अपना ब्यान दर्ज करवाया कि जय एलॉयज कंपनी कालाआम्ब में भट्टी के सुचारू रूप से काम न करने और सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण हादसा हुआ है।

एसपी में बताया कि शिकायत अनुसार उसके साथ काम कर रहे तीन साथी ओमंकार पुत्र श्री गोपालमालाकार निवासी गाँव व डा0 बूढई तहसील व जिला देवधर झारखण्ड, उस्मान पुत्र श्री सेमसोल निवासी गाँव बसावन पूर्वा डा0 भंगोरा तहसील कमजापूर जिला सीतापूर यूपी,व काशीदास पुत्र श्री कारु टुडू निवासी वार्ड न0. 11, पूर्णिँया छोडदोर तहसील  व जिला पुर्णियां बिहार के शरीर पर गरम लोहा गिरने के कारण सभी गम्भीर रुप से घायल हुए।

नेगी ने बताया ने कि शिकायत अनुसार कि इसी दौरान भगदड़ में काशीदास अपनी जगह से नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिर गया जिसकी टांग में भी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि भट्टी में धमाका होने से गर्म लोहा उबल कर बाहर निकला और उनके शरीर पर गिरा, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।