उत्पाती बन्दर ने अचानक किया हमला, शख़्स को किया लहूलुहान, लगे 9 टांके

उत्पाती बन्दर ने अचानक किया हमला, शख़्स को किया लहूलुहान, लगे 9 टांके
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन , 26 अक्तूबर :

शहर के पक्का टैंक एरिया में हाल ही में शहर के नामी शख्श को उत्पाती बन्दर ने उस वक़्त अचानक हमला बोला दिया जब वह अपने घर की छत पर टहल रहे थे। बंदर के अचानक हुए हमले से वो नीचे गिर पड़े और बन्दर झपटा ओर टांग पर काटा खाया जिसके चलते टांग पर 9 टांके लगाने पड़े। बन्दर के हमले से घायल हुए पक्का टैंक क्षेत्र निवासी माइकल डिसूजा ने बताया कि वो जैसे अपने घर की छत पर पहुंचे तो पाया कि बंदरों के ग्रुप गुजर रहा था।  

इसी बीच एक उत्पाती भारी भरकम बन्दर ने अचानक उन पर झपटा पड़ा। ऐसे मे वो अपने आप को संभाल नहीं पाए और नीच गिर गए। माइकल डिसूजा ने बताया कि इसी बीच बंदर ने उनकी टांग को लहूलुहान कर दिया जख्म इतना गहरा था कि टांग पर 9 टांके लगे।
गौर तलब है कि पिछले कुछ सालों से शहर में हमलावर बंदरो की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लोगों के घायल होने के मामले लगातार बढ़ रहे है। लेकिन सिस्टस इस ज्वलंत मसले को सुलझा नही सका है। आक्रामक बन्दरों का ख़ौफ़ इस क़दर बढ़ा है कि लोग अपने घरों की छतों पर जाने से कतराते है। 

उधर पक्का टैंक क्षेत्र तो समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। यहां आस पास के कुछ लोग लंबे अरसे से कुत्तों के साथ साथ बन्दरों को खाना फिड कर रहे है। ऐसे में बन्दरों के झुंड तड़के ही लागो की छतों में उतपात मचाने लगते है। जब तक उनको फिड न मिले जाए।
 हैरानी की बात है हर साल लाखों का बजट ख़र्च करके वन विभाग बन्दरों को पकड़ता है। जिला प्रशासन की बैठकों में समस्या से निपटने के बडे बडे दावे किए जाते है लेकिन नतीजा जीरो ही रहता है।आ