नाहन: मेडिकल कालेज को लेकर विधायक पर साधा निशाना,भाजपा के भावन शर्मा बोले, कुछ नही बदला बस सुर्खियां बटोरली...

नाहन: मेडिकल कालेज को लेकर विधायक पर साधा निशाना,भाजपा के भावन शर्मा बोले, कुछ नही बदला बस सुर्खियां बटोरली...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 जून :
नाहन मेडिकल कॉलेज को लेकर बीते तीन सालों में भाजपा- कांग्रेस के बीच लगातार घमासान जारी है। दिनों दलों के नेता इस मसले को लेकर सियासी बाण चलाते रहे हैं।
इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता राज्य कार्यकरणी सदस्य भावन शर्मा ने कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी पर उनके मेडिकल कॉलेज में हुए हालिया दौरे पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है।
शर्मा ने आरोप लगाया  कि कुछ दिन पहले  विधायक का नाहन मेडिकल कॉलेज दौरा सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित हुआ। तस्वीरें आईं, वीडियो बने, अव्यवस्थाओं पर चिंता भी व्यक्त की गई। लेकिन आज जनता यह जानना चाहती है कि उस दौरे के बाद आखिर क्या बदला?

क्या मेडिकल कॉलेज में रिक्त पड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों के पद भर गए? क्या आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हो गए? क्या उन विभागों की स्थापना हुई जिनकी कमी के कारण मरीजों को चंडीगढ़, शिमला और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है? क्या मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई सुधार हुआ?

भावन शर्मा ने सवाल किया कि उस दौरे का उद्देश्य क्या था? क्या वह केवल कैमरों के सामने चिंता व्यक्त करने और अखबारों की सुर्खियाँ बटोरने तक सीमित था, या फिर वास्तव में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास भी किए गए?

विधायक को जनता के समक्ष स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने नाहन मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष क्या मांगें रखीं, उन मांगों पर क्या कार्रवाई हुई, और अब तक कितनी समस्याओं का समाधान हुआ है।

शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल निरीक्षण करना नहीं होता, बल्कि समस्याओं के समाधान तक निरंतर संघर्ष करना होता है। नाहन की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, पर्याप्त डॉक्टर, आधुनिक उपकरण और गुणवत्तापूर्ण उपचार चाहिए। भाजपा युवा नेता ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन सालों से मेडिकल कॉलेज की समस्याएं जस की तस हैं। इस बारे में विधायक को बताना चाहिये कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर कितना सुधार हुआ है ।