कम्पेटेंट ऑटोमोबाइल ऊना में भरे जाएंगे 8 पद, साक्षात्कार 13 को
अक्स न्यूज लाइन ऊना, 10 जुलाई :
कम्पेटेंट ऑटोमोबाइल ऊना में भरे 8 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक(ड्राइविंग लाईसेंस अनिवार्य) और आयु सीमा 22 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्य व इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78070-03818 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
-0-
--



