नाहन: यशवंत विहार निवासी दो युवकों से 11.85 चिट्टा पकड़ा, आरोपी तस्कर 3 दिन के पुलिस रिमांड में...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :
एक कार में नशे की खेप लेकर आ रहे नाहन निवासी दो युवा तस्करों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा है।
तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
आरोपियों के कब्जे से 11.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजे गए हैं।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 03/07/2026 को डिटेक्शन सेल नाहन पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 11. 85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस टीम गश्त, के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक जिनका नाम रमन तथा विलक्षण है जो कि नाहन के रहने वाले हैं तथा अपनी गाड़ी न0 HP71-5999 बलेनो में मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन की खेप लेकर कालाआम्ब की ओर से नाहन की तरफ आ रहे है ।
एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में दो युवक सवार पाए गए।
दोनों युवकों से उनका नाम व पता पुछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम रमन लाल निवासी गांव व डा0 सुरला तह0 नाहन जिला सिरमौर उम्र 32 साल तथा साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम विलक्षण सिंह निवासी यशवंत विहार कॉलोनी नाहन जिला सिरमौर उम्र 23 साल बताया ।
आरोपियों के कब्जे से कुल 11. 85 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/ हैरोइन ब्रामद किया गया ।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों को आज दिनांक 04-07-26 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनको 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




