कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 24,68,515 पंजीकृत सदस्य

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 24,68,515 पंजीकृत सदस्य
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला मार्च 18 : 
 
 केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मन्त्री  शोभा करंदलाजे  ने    राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 24,68,515 पंजीकृत सदस्य हैं जबकि 5,14,741    अंशदाई  सदस्य  हैं . उन्होंने बताया की  इस समय  प्रोविडेंट फण्ड  के दाबों  को   औसतन  आठ दिनों  में   निपटाया जा रहा है /
उन्होंने बताया की बिलासपुर ,  चम्बा ,हमीरपुर ,काँगड़ा , किन्नौर , कुल्लू , लाहौल स्पीति ,मण्डी ,शिमला , सिरमौर , सोलन और ऊना में क्रमश 46,079 पंजीकृत सदस्य  और 9,065 अंशदाई  सदस्य, 30,898  पंजीकृत सदस्य  और 6,023 अंशदाई  सदस्य, 29,253   पंजीकृत सदस्य  और 13,246 अंशदाई  सदस्य,   70,982  पंजीकृत सदस्य  और  24,950 अंशदाई  सदस्य,   19,180    पंजीकृत सदस्य  और  2,203 अंशदाई  सदस्य,    45,106    पंजीकृत सदस्य  और  8,396 अंशदाई  सदस्य,       1,012   पंजीकृत सदस्य  और  101 अंशदाई  सदस्य,      62,416    पंजीकृत सदस्य  और  13,534 अंशदाई  सदस्य,   1,67,807   पंजीकृत सदस्य  और  45,555    अंशदाई  सदस्य,  2,60,740   पंजीकृत सदस्य  और  63,316   अंशदाई  सदस्य,  16,20,735    पंजीकृत सदस्य  और  3,05,333   अंशदाई  सदस्य,  1,13,972 -   पंजीकृत सदस्य  और  23,006  अंशदाई  सदस्य हैं /
उन्होंने  सांसद इंदु बाला गोस्वामी   बताया की     कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में    डिजिटल प्रणाली अपनाने से पारदर्शिता , दक्षता और सेवाओं में गुणबत्ता में बढ़ाबा हुआ है इससे प्रक्रिया में तेजी आई है और पेपरवर्क कम हुआ है जिससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन     को सोशल सिक्योरिटी एकाउंट्स के संचालन , दाबों के तेजी से निपटारों में मदद मिली है