संजय अवस्थी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का किया निरीक्षण
अक्स न्यूज लाइन सोलन 24 अप्रैल :
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का औचक निरीक्षण किया।
संजय अवस्थी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु के भवन की क्षतिग्रस्त छत का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त छत के नुकसान का आकलन लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए।
विधायक ने विद्यालय की छत की मुरम्मत के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाना का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उलपब्ध करवाने के लिए विभिन्न सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का राजकीय विद्यालयों में प्रथम कक्षा से अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई आरम्भ करवाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। इस निर्णय से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढेगा और बदलते तकनीकी युग में भविष्य की चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे।
इस अवसर ज़िला कांग्रेस समिति अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति विभाग के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, कांग्रेस सेवा समिति अर्की के अध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर सहित विद्यालय के अध्यापक व स्थानीय ग्राम वासी उपस्थित थे।








