नाहन: कार गहरी खाई में जा गिरी, 4 की मौत,1 घायल, रेणूका ब्लॉक में हुआ दर्दनाक हादसा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 मई :
रेणूका ब्लॉक में गताधार मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे, एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार संगड़ाह से गताधार की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।








