सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से किया सम्मानित
अक्स न्यूज लाइन नई दिल्ली 28 जून :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सतत विकास, हरित विकास मॉडल तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना के रूप में दिया गया है।
यह सम्मान जलवायु कार्रवाई, सतत विकास और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की श्रृंखला में नवीनतम उपलब्धि है।
इससे पहले मई 2026 में, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और सतत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया था।
इसी वर्ष, संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया था।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह नया सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की पर्यावरणीय नेतृत्व भूमिका और हरित विकास की दिशा में बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, जीता सभी का दिल
अक्स न्यूज लाइन शिमला 28 जून :
34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेलकूद प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का भव्य समापन रविवार को आईटीआई चौड़ा मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब उपायुक्त अनुपम कश्यप ने औपचारिक कार्यक्रम के उपरांत खिलाड़ियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनके अनुभव, खेलों की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त का यह सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया।
....000.....




