नाहन : स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक घायल, आरोपी चालक फ़रार, एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जुलाई :
पांवटा ब्लॉक में बहराल से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आगे चल रही एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर जा गिरे औऱ घायल हो गए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने कहा कि बहराल की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही स्विफ्ट कार ने पांवटा साहिब की ओर जा रही मोटरसाइकिल (नंबर UP11CU4994), जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
एसपी ने बताया कि घायलों की पहचान सलीम, सावेज और रिहान, निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब मे फरार स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है।



