नाहन: ए.वी.एन. के उद्धव ठाकुर का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड के लिये...

नाहन: ए.वी.एन. के उद्धव ठाकुर का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड के लिये...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 अप्रैल : 

शहर के विख्यात ए.वी.एन. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के मेधावी छात्र उद्धव  ठाकुर का चयन  इंस्पायर मानक अवार्ड के लिये हुआ  है।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य  के.के. चन्दोला ने बताया कि विद्यार्थियों मेँ विज्ञान मेँ मौलिक अभिरूचि जागृत करने के लिये भारत सरकार और केन्द्र सरकार के विज्ञान और टैक्नोलॉजी विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से यह मानक योजना प्रारम्भ की गई।

इस योजना के तहत उद्धव ठाकुर अब ज़िला और प्रदेश स्तरीय साइंस मॉडल प्रतियोगिता में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना मेँ विद्यार्थियों को एक मौलिक मॉडल बनाने और उसका प्रदर्शन करने के लिये सरकार आर्थिक योगदान देती आयी  है।

प्रिंसिपल ने इंस्पायर मानक अवार्ड हेतु चयन के लिये  विद्यालय के  छात्र उद्धव ठाकुर को  शुभकामनायें प्रदान की और विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना  की है ।