नाहन: मनयारी की दुकान में कच्ची शराब का धंधा,10 लीटर पकड़ी..

नाहन: मनयारी की दुकान में कच्ची शराब का धंधा,10 लीटर पकड़ी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल : 

रेणूका ब्लॉक में एक मनयारी की दुकान में चल रहा था कच्ची शराब बेचने का धंधा लंबे अरसे से चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान की तालाशी ली दुकान से 10 लीटर 750 मिली लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में  टीम  को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संजीव कुमार पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी गांव कठोल, डाकघर चुरवाधार तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर, लाना चेता में अपनी मनियारी की दुकान में कच्ची शराब बेचने का अवैध धंधा करता है । यदि इसी समय रेड करके इसकी दुकान की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद हो सकती है । 

जिस पर पुलिस टीम ने  तलाशी के दौरान संजीव कुमार उपरोक्त की दुकान से 10 लीटर 750 मि0ली0 शराब नाजायज ब्रामद की है। जिस पर पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तेहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।