केवल फंड की कमी का रोना रोते रहते हैं मुख्यमंत्री ..... 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन में भाजयुमो निभाएगा अहम भूमिका

केवल फंड की कमी का रोना रोते रहते हैं मुख्यमंत्री ..... 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन में भाजयुमो निभाएगा अहम भूमिका
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 22  सितंबर  

प्रदेश के लाखों बे रोजगार युवाओं से वादा खिलाफी और चुनावों के समय दी गरंटियों पर जनता को ठगने वाली सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो भी सक्रिय भूमिका निभाएगा. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर के युवा भाग लेंगे. 

तिलक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक फेल सरकार है। किसी भी तरफ नजर उठा कर देख लो तो इस सरकार की केवल मात्र खामियां ही नजर आएगी, उपलब्धियां के नाम पर यह सरकार एक बहुत बड़ा शून्य है परंतु नाकामियों और खामियों की दृष्टि से यह सरकार विकास प्रतिस्पर्धा में प्रथम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के भाजयुमो कार्यकर्ता 25 सितंबर को शिमला में कांग्रेस सरकार को आईना दिखाएंगे, जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी की नाकामियों को जनता के सामने लाएंगे. तिलक राज ने कांग्रेस खुलेआम झूठ बोल रहे हैं. केवल मात्र झूठ के भरोसे ही अपना कार्यकाल काट रहे हैं. 

तिलक राज ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगा. इसी लिए सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए और युवाओं को रोजगार का वादा याद दिलाने के लिए बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शनी शामिल होंगे.