जिला भाजपा ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा : केशव चौहान
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर मै आगामी सभी कार्यक्रमों की विशेष चर्चा की गई और जिलाध्यक्ष भाजपा केशव चौहान ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को और कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर लागू करने के लिए बूथ समितियों का गठन किया जाएगा आने वाले समय में जिला के सभी मंडलों में पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों,केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को पूर्व की भाजपा सरकार मै हुए कार्यों की वर्तमान परिस्थिति के बारे में अपने विचार रखे और कहा कि भाजपा सरकार मै हुए कार्य जहां छोड़े गये थे वहीं है और स्मार्ट सिटी ,भाजपा सरकार की योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है कांग्रेस सरकार मात्र भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के रिबन काट रही है शहर शिक्षा , स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था चरमरा चुकी है बसों के रूट बंद किये गए है ,कई स्कूलों में ताले जड़ दिये गए है,प्रदेश की जनता जल्द ही आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है जिसमें भाजपा की सरकार एक बार फिर प्रदेश की जनता को उनके हकों को देने मै सक्षम होंगी
कार्यक्रम मै शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, आई टी संयोजक निखिल कुमार जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक,राजेंद्र झीना,नगर निगम शिमला की पार्षद निशा ठाकुर ,आशा शर्मा ,बिट्टू पाना ,कल्याण धीमान,मीनू चौहान,जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान,कमल ठाकुर,रजनी सिंह,योगराज ठाकुर,जिला मीडिया विभाग प्रमुख वीरेंद्र शर्मा,जिला सचिव मीना वर्मा,गगन लखनपाल,जिला शहरी निकाय के संयोजक राजेंद्र चौहान,जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका,जितेंद्र सिंह,अलका कंवर ,जिला कोषाध्यक्ष सुनील धर, सोशल मीडिया संयोजक संजीव सूद जोनी,सह संयोजक कल्पी शर्मा,संजीव ठाकुर,मंडल महामंत्री जय लाल ठाकुर ,रमेश वर्मा ,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पारुल शर्मा तथा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे




