नाहन: नेचर पार्क के नजदीक पकड़ा चंबा निवासी से, 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 अप्रैल :
एसआईयू नाहन टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिन्दु शाही पुत्र स्व0 श्री पदम बहादुर शाही निवासी नेपाल आजकल कालाआम्ब शिवालिक कालोनी में रहता है, जो नाहन तथा कालाआम्ब में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिली कि नेचर पार्क से नीचे सडक किनारे खड़ा है तथा लिफ्ट लेने की फिराक में है।
एसपी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी व्यक्ति को नेचर पार्क के पास काबू किया जिसने अपना नाम बिन्दु शाही पुत्र स्व0 श्री पदम बहादुर शाही निवासी गांव कोडला डाकघर चित्रारी तहसील व जिला चम्बा , हि.प्र. उम्र 36 वर्ष हाल रिहाईश शिवालिक कालोनी नजद हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब हरियाणा बतलाया जिसके कब्जे से मादक पदार्थ चिट्टा/समैक कुल वजन 6.24 ग्राम बरामद किया गया।
आरोपी बिन्दू शाही उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 ND & PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।








