गर्व के क्षण: पीजी कॉलेज नाहन के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ जगदीश चंद राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित...

गर्व के क्षण: पीजी कॉलेज नाहन के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ जगदीश चंद राज्य शिक्षक अवार्ड  के लिए चयनित...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन  03 सितम्बर :

 पीजी कॉलेज नाहन के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ जगदीश चंद राज्य शिक्षक अवार्ड  के लिए चयनित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा घोषित कॉलेज कैडर के लिए जारी सम्मान सूची में डॉ जगदीश चंद को शामिल किया गया है।
 सिरमौर ज़िले के गाँव कजवा से संबंध रखने वाले डॉ जगदीश ने  एम.ए. और एम.फिल. स्वर्ण पदक सहित तथा पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है, साथ ही यूजीसी-नेट/जेआरएफ एवं SLET उत्तीर्ण किया है। पिछले 15 वर्षों में आपने भूगोल शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और सहभागितापूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित कर इसे सशक्त बनाया है। 

डा जगदीश ने  72 आईआईआरएस–इसरो आउटरीच कार्यक्रमों का समन्वय किया और 2020 में सर्वश्रेष्ठ समन्वयक पुरस्कार प्राप्त किया। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक के रूप में शिक्षा मंत्रालय एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अंतर्गत दस गाँवों में प्रभावशाली पहल का नेतृत्व किया। 

उन्होंने ने  46 शोध-पत्र और छह पुस्तकें प्रकाशित कीं, 50 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), जापान अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी (जैक्सा) और अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) से 50 से अधिक प्रशिक्षण/कार्यशालाओं में भाग लिया। 

डॉ जगदीश ने  राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन में आपदा प्रबंधन के प्रमुख स्रोत व्यक्ति भी हैं। उच्च शिक्षा एवं परीक्षा मार्गदर्शन हेतु 700+ पूर्व छात्रों के साथ ‘Geography & Geographers’ समूह की स्थापना की। वर्ष 2015 में ‘Sparking Youth’ की स्थापना की, जो वर्तमान में 2000+ सदस्यों के साथ अध्ययन सहयोग प्रदान कर रहा है।